RRB Group D Vacancy 2026: अगर आप काफी समय से रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D के पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 21,997 Vacancies निकाली गई हैं, जो उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अभ्यर्थी 10वीं पास हैं वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
RRB Group D Vacancy पूरे देश के अलग-अलग जोन्स के लिए है. अगर आप भी एक सुरक्षित भविष्य और सरकारी सुविधाओं वाली नौकरी चाहते हैं, तो यह मौका आपके हाथ से नहीं जाना चाहिए। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, जो आपके बहुत काम आएगी।
RRB Group D Vacancy 2026: Overview
- Exam Name: RRB Group D 2026
- Authority: Railway Recruitment Board
- Advertisment No.: CEN 09/2025
- Post Level: Level 1
- Total Vacancies: 21,997
- Last Date to Apply: 2nd March 2026
- Basic Salary: Rs 18,000 per month
Eligibility Criteria For RRB Group D Vacancy
RRB Group D Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को निचे दी गयी योग्यताओं को पूरा करना होगा-
Education
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (Matriculation) होना अनिवार्य है। अगर आपने ITI किया है, तो आपको कुछ विशेष पदों पर प्राथमिकता मिल सकती है।
Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Selection Process
RRB Group D Vacancy में सिलेक्शन पाना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया.
- Computer Based Test (CBT): यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसमें आपसे सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।
- Physical Efficiency Test (PET): जो युवा लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुषों को वजन उठाकर दौड़ना और तय समय में दौड़ पूरी करनी होती है। महिलाओं के लिए मानक थोड़े अलग और आसान होते हैं।
- Document Verification & Medical: अंत में आपके असली कागजों की जांच होगी और रेलवे के डॉक्टरों द्वारा आपकी सेहत की जांच की जाएगी।
How to Apply for RRB Group D Vacancy 2026
RRB Group D Vacancy के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं-
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिसियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अपने संबंधित रीजन (जैसे- भोपाल, पटना, चंडीगढ़ आदि) की वेबसाइट का चुनाव करें।
- वहां “RRB Group D 01/2026 Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर Registration करें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी निजी और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर (Signature) को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें ताकि भविष्य में काम आए।
Apply Online Link
RRB ग्रुप डी भर्ती 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब सभी क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टलों पर शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार केवल एक ही आरआरबी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और अपना फॉर्म 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक सबमिट करें।
आवेदन करने के लिए यहं क्लिक करें.
नोटीफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए प्रकाशित की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम और सटीक विवरण के लिए हमेशा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिसियल वेबसाइट और जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन की जाँच कर लेनी चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज़ और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी नियमों और शर्तों को पूरी तरह समझ चुके हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में बदलाव के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com