JEE Main Result 2026 LIVE: खत्म हुआ इंतजार! एनटीए ने जारी किया सेशन 1 का रिजल्ट, यहाँ मिलेगी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की Direct Link

By | February 19, 2026
JEE Main Result

JEE Main Result 2026 LIVE: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2026 के पहले सत्र (Session 1) में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाईट पर JEE Main Result 2026  जारी कर दिया है। परीक्षार्थी काफी समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, और अब एनटीए ने स्कोरकार्ड के साथ-साथ Final Answer Key भी वेबसाइट पर लाइव कर दी है।

अगर आपने भी जनवरी-फरवरी सत्र में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दी थी, तो अब आप बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने टॉपर्स की लिस्ट और कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ के संकेत भी जारी कर दिए हैं। भारी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइट कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है, इसलिए हमने यहाँ रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका और Direct Link Shareकिया है।

JEE Main Result 2026 LIVE: Latest Updates

एनटीए ने पहले ही प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी थी, जिस पर छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब फाइनल आंसर की के साथ ही JEE Main Result जारी किया जा रहा है। इस बार की परीक्षा में कई पालियों (Shifts) में कुछ सवालों को हटाया गया है, जिसका सीधा फायदा छात्रों को Bonus Marks के रूप में मिलने वाला है।

  • Exam Name: JEE Main 2026 (Session 1)
  • Organizing Agency: National Testing Agency (NTA)
  • Result Date: Today (February 16, 2026)
  • Official Website: jeemain.nta.nic.in
  • Article: JEE Main Result 2026

How to Check JEE Main Result 2026?

JEE Main Result 2026 रिजल्ट जारी हो गया है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते है-

  • चरण:01 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  • चरण:02 होमपेज पर आपको “JEE Main 2026 Session 1 Scorecard” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • चरण:03 अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना Application Number और जन्म तिथि (Date of Birth) भरनी होगी।
  • चरण:04 नीचे दिया गया सुरक्षा पिन (Security Pin) दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • चरण:05 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ (PDF) जरूर सुरक्षित कर लें।

जेईई मेन्स का रिजल्ट चेक करने के लिए कौन-कौन सी वेबसाइटें हैं?

जेईई मेन्स का रिजल्ट आप नीचे दी गई वेबसाईट पर जाकर चेक कर सकते है-

  • nta.ac.in
  • jeemain.nta.nic.in
  • cnr.nic.in

JEE Mains 2026 Session 1: Final Answer Key OUT

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा। इस बार कुछ प्रश्नों को हटाया गया है, जिसके अंक संबंधित शिफ्ट के सभी छात्रों को दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड करें और अपने संभावित स्कोर का मिलान कर लें।

Final Answer Key & Bonus Marks

रिजल्ट से ठीक पहले एनटीए ने फाइनल आंसर की भी जारी की है। इस बार कुल 9 सवालों को ड्रॉप (Drop) किया गया है। नियम के अनुसार, इन हटे हुए सवालों के पूरे अंक उन सभी छात्रों को मिले हैं जो उस विशेष शिफ्ट की परीक्षा में शामिल हुए थे। इन बोनस अंकों की वजह से कई छात्रों की रैंक में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अगर आपकी शिफ्ट में भी सवाल हटाए गए हैं, तो आपको भी इसका लाभ मिला होगा।

Disclemer 

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट और अन्य ऑफिसियल अपडेट केवल National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें। स्कोर, रैंक, कट-ऑफ और फाइनल आंसर की से जुड़ी अंतिम और सटीक जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार ही मान्य होगी। किसी भी तकनीकी समस्या, वेबसाइट धीमी होने या जानकारी में बदलाव के लिए यह पेज जिम्मेदार नहीं होगा। कृपया सभी विवरण आधिकारिक स्रोत से अवश्य सत्यापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *