RBI Assistant Recruitment 2026: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश भर में असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, उन्हें जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ से अपनी योग्यता की जाँच कर लेनी चाहिए. देशभर के विभिन्न कार्यालयों में कुल 650 पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है.
RBI Assistant पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जायेगी. RBI Assistant Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान और अन्य जरूरी तिथियों का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
RBI Assistant Recruitment 2026: Download Notification PDF
RBI Assistant Recruitment 2026 : Overview
- Organisation name: Reserve Bank of India (RBI)
- Post: Assistants
- Exam Level: National
- Vacancies: 650
- Application Mode: Online
- Exam Mode: Online
- Registration Dates: 16th February to 8th March 2026
- Recruitment Process: Prelims, Main Exams, Language Proficiency Test
RBI Assistant Recruitment 2026: Vacancy Details
इस साल आरबीआई ने कुल 650 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों के कार्यालयों में भरे जाएंगे। बैंक की नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए यह एक बहुत ही शानदार अवसर है, क्योंकि इसमें काम का माहौल और सुविधाएं अन्य सरकारी नौकरियों के मुकाबले बहुत बेहतर होती हैं।
Educational Qualification
आरबीआई सहायक 2026 परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में 50% (अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक) या उससे अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उसे कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ-साथ संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की लोकल भाषा में दक्षता भी होनी चाहिए।
Age Limit
भारतीय रिज़र्व बैंक सहायक भर्ती 2026 के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार, 01 फरवरी 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, जिनका जन्म 02 फरवरी 1998 से पहले और 01 फरवरी 2006 के बाद नहीं हुआ हो । सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Application Fees
भारतीय रिज़र्व बैंक सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 50 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से, जैसे नेट बैंकिंग या किसी भी डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा कर सकते हैं।
How to Apply For RBI Assistant Recruitment 2026?
इच्छुक अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-
- सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Opportunities @RBI’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको RBI Assistant Recruitment 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क (Fee) जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.
Disclaimer
यह जानकारी भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी असिस्टेंट भर्ती 2026 के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी पात्रता की स्वयं जांच कर लें। भर्ती से संबंधित तिथियों, रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड या अन्य शर्तों में किसी भी प्रकार का बदलाव बैंक द्वारा कभी भी किया जा सकता है। किसी भी त्रुटि या परिवर्तन के लिए ऑफिसियल वेबसाइट ही मान्य होगी।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com