RTE Admission 2026-27: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 4 मार्च है आखिरी तारीख, यहाँ से भरें फॉर्म!

By | February 19, 2026
RTE Admission

RTE Admission 2026-27: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा शहर के सबसे अच्छे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करे, लेकिन कई बार आर्थिक तंगी की वजह से यह सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी अपने बच्चे को बड़े स्कूल में बिना कोई फीस दिए पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए RTE Admission 2026-27 का सुनहरा मौका आ चुका है।

RTE Admission के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों का एडमिशन नामी प्राइवेट स्कूलों में बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 4 मार्च 2026 इसकी अंतिम तिथि है। अच्छे स्कूल में भर्ती के लिए RTE Admission 2026-27 के लिए आवेदन करना होगा.

What is RTE ?

RTE (Right to Education) Act यानी शिक्षा का अधिकार अधिनियम भारत सरकार द्वारा बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के लिए लागू किया गया कानून है। RTE का उद्देश्य है कि सभी 6 से 14 साल के बच्चे प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसके तहत कुछ प्राइवेट स्कूलों में seat का 25% हिस्सा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए रिज़र्व रहता है।

Key Features of RTE (Right to Education)

RTE Admission की कुछ ऐसी खास बातें हैं जो हर अभिभावक को जाननी चाहिए:

  • 25% आरक्षण: प्राइवेट स्कूलों की कुल सीटों में से एक-चौथाई सीटें गरीब बच्चों के लिए सुरक्षित होती हैं।
  • कोई फीस नहीं: दाखिले से लेकर पढ़ाई तक सब कुछ मुफ्त होता है।
  • समान अवसर: अमीर और गरीब बच्चे एक ही कक्षा में बैठकर एक जैसी शिक्षा प्राप्त करते हैं।
  • पारदर्शी चयन: एडमिशन का चयन लॉटरी सिस्टम (Lottery System) के जरिए किया जाता है, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।

Important Dates

  • Applications begin:  February 10, 2026
  • Application deadline: March 4, 2026
  • Document verification:  March 10, 2026
  • First lottery result:  March 15, 2026

Age Limit

RTE Admission के लिए बच्चे की उम्र बहुत जरुरी है,  प्री-प्राइमरी या नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र 3 से 5 साल के बीच होनी चाहिए। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 5 से 7 साल के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी)।

Income Limit

RTE Admission के लिए केवल वे ही आवेदन कर सकते है जिनकी  परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा (सामान्यतः 1 लाख से 2.5 लाख रुपये तक, राज्य के अनुसार अलग-अलग) से कम होनी चाहिए।

Required Documents For RTE Admission 2026-27

RTE Admission 2026-27 के लिए जरुरी दस्तावेज निम्न- प्रकार से होने चाहिए-

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

How to Apply for RTE Admission 2026-27?

RTE Admission 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, माता- पिता अपने बच्चो के एडमिशन के लिए यह फॉर्म अपनी सुविधानुसार ई- मित्र से भर सकते है-

  • सबसे पहले अपने राज्य की  ऑफिसियल वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर  जाएं.
  • होमपेज पर “Online Application” या “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर और जिला चुनें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे माता-पिता का नाम और पता सही-सही भरें।
  • अपने घर के पास स्थित उन स्कूलों का चयन करें जहाँ आप एडमिशन चाहते हैं।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म को Submit करें और उसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Disclaimer 

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सार्वजनिक और ऑफिसियल  स्रोतों (जैसे राज्य की RTE वेबसाइट) पर आधारित है। हमने इसे सही और अपडेटेड जानकारी के आधार पर तैयार किया है, लेकिन अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ सरकारी नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *