TGBIE Inter Hall Ticket 2026: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) की परीक्षाएं करीब हैं और छात्र-छात्राओं के बीच हलचल तेज हो गई है। 19 फरवरी, 2026 को तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( टीएसबीआईई ) ने टीएस इंटर हॉल टिकट 2026 जारी कर दिया है. Admit Card परीक्षा की तैयारी के साथ – साथ सबसे जरुरी दस्तावेज होता है. यह देखा जाता है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड तो कर लेते है, लेकिन उसकी जानकारियों को ध्यान से नही पढ़ते है, जिसके कारण उन्हें परीक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ता है. फिलहाल अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है.
TGBIE Inter Hall Ticket 2026
किसी भी बोर्ड परीक्षा में Inter Hall Ticket आपकी पहचान का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। इसमें आपके रोल नंबर के साथ- साथ परीक्षा केंद्र और समय की सटीक जानकारी भी दी गई होती है। TGBIE (Telangana Board) के नियमों के अनुसार, बिना वैध हॉल टिकट के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा में जाने से पहले जारी किये गये एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
Important Details on TGBIE Inter Hall Ticket 2026
TGBIE Inter Hall Ticket जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को इसमें दी गयी जानकारियों को चेक कर लेना चाहिए-
- छात्र का नाम
- बोर्ड का नाम
- विषयवार परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- छात्र की तस्वीर और हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का विवरण
- महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा की अवधि
TGBIE Inter Hall Ticket 2026 Download Link
टीएस इंटर प्रथम वर्ष और टीएस इंटर द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कर दिया गया है। सभी छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए हॉल टिकट अनिवार्य है, इसलिए इसे समय से पहले डाउनलोड कर लें और उस पर लिखी सभी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और केंद्र का पता ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।
How to Download TS Inter Hall Ticket 2026 ?
TGBIE Inter Hall Ticket 2026 डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गये चरणों को फ़ॉलो करें-
- सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट (tsbie.cgg.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “Inter Hall Ticket 2026 Download” का सक्रिय लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी कक्षा (First Year या Second Year) का चुनाव करें।
- अपना पिछला हॉल टिकट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- “Get Hall Ticket” बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम 2-3 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हॉल टिकट से जुड़ी सभी ताज़ा और ऑफिसियल जानकारी के लिए छात्र हमेशा तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। तिथि, लिंक या अन्य विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि या असुविधा के लिए संबंधित बोर्ड या स्कूल से सीधे संपर्क करना ही उचित रहेगा। इस लेख का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की सहायता करना है। एडमिट कार्ड हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है.

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com