CTET Re-Exam 2026 | रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख जारी, 1 मार्च को दोबारा होगा पेपर! सिर्फ इन छात्रों को मिलेगा मौका

By | February 28, 2026
CTET Re-Exam 2026

CTET Re-Exam 2026: अगर आपने भी इस साल सीटेट (CTET) की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कुछ विशेष केंद्रों की परीक्षा को रद्द करने के बाद अब CTET Re-Exam 2026 की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 फरवरी 2026 को हुई परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी और व्यवस्थागत कारणों से पेपर आयोजित नहीं हो सका था। इसके बाद Central Board of Secondary Education ने लिस्ट जारी कर नई परीक्षा तिथि की घोषणा की है।

CTET Exam Cancelled: आखिर क्यों रद्द हुई परीक्षा?

कई छात्र पूछ रहे हैं कि आखिर परीक्षा रद्द क्यों हुई? जानकारी के अनुसार, बिहार के वैशाली जिले के दो केंद्रों (सेंटर कोड: 125014 और 125016) पर परीक्षा के दौरान सर्वर में बड़ी खराबी आ गई थी। इस कारण छात्र समय पर अपना पेपर सबमिट नहीं कर पाए थे। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने उस दिन की परीक्षा को अमान्य घोषित कर दिया और अब CTET Re-Exam 2026 कराने का फैसला लिया। इसलिए अभ्यर्थियों जारी की गई नई परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए, परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

CTET Exam Revised Date Announced for Bihar Centres

बिहार के जिन परीक्षा केंद्रों पर CTET 2026 का पेपर-II का आयोजन 7 फरवरी को नहीं हुआ था, वहाँ अब 01 मार्च 2026 (रविवार) को दुबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। CTET Re-Exam 2026 उसी केंद्र पर होगी जो पहले अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, यानी परीक्षा स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा केंद्रों में लक्ष्य एकेडमी, बरडीहा, पातेपुर, वैशाली (हाजीपुर) और सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर, केशोपुर, वैशाली शामिल हैं। अन्य सभी छात्रों की परीक्षा मान्य रहेगी और उन्हें दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

Revised CTET Admit Card 2026

CTET Re-Exam 2026 के लिए संशोधित CTET Admit Card जल्द ही विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट (ctet.nic.in) पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए नया एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा-उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और जारी होते ही संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके बाद परीक्षा की तारीख, केंद्र और रिपोर्टिंग समय ध्यान से जांच लें। अंत में, 1 मार्च 2026 को परीक्षा केंद्र पर यह नया एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी है।

Important Instructions

सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि सभी उम्मीदवारों को संशोधित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करना होगा। CTET Re-Exam 2026 केवल 01 मार्च 2026 को आयोजित होगी और आगे किसी को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र को बदलने या परीक्षा की तिथि में बदलाव की कोई मांग नहीं कर सकते। सभी को निर्धारित समय और केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी।

{केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया गया नोटिस यहाँ से देखें- Click Here}

Disclaimer:

यह आर्टिकल CTET Re-Exam 2026 से संबंधित सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी सूचनाएँ ऑफिसियल नोटिस और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित हैं। फिर भी परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, केंद्र या अन्य नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी अंतिम जानकारी और अद्यतन के लिए हमेशा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) देखें। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किसी भी तरह की गलती, बदलाव या असुविधा के लिए लेखक की जिम्मेदार नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *