KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय (KVS) एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, इन 5 कागजों के बिना रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, अभी बना लें।

By | March 19, 2026
KVS Admission 2026

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेना किसी जंग जीतने से कम नहीं है क्योकी यहाँ सीटें कम और चाहने वाले की संख्या लाखो में होती है. लेकिन यकीन मानिए, अगर आप सही प्लानिंग और सही समय पर कदम उठाएंगे, तो आपके बच्चे का नाम भी लिस्ट में आ सकता है। क्लास 5 या क्लास 8 पास करने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन का सपना होता है. हर साल हजारों माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर और किफायती शिक्षा दिलाने के लिए KVS Admission 2026-27 की जानकारी के लिए सर्च करते है.

अगले शैक्षणिक सत्र के लिए क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें क्लास 6 में सीटें लॉटरी सिस्टम से मिलती हैं, जबकि क्लास 9 के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाता है। आवेदन करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड और निवास प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। अगर आपका बच्चा भी इस साल क्लास 5 या 8 पास कर रहा है, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें ताकि समय पर आवेदन करके केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का मौका न चूकें।

KVS Admission 2026: Important Dates for Class 6 and 9

अगर आपका बच्चा इस साल क्लास 5 या 8 पास कर रहा है और आप उसे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन दिलाना चाहते हैं, तो आपको सूचित कर दे कि KVS Admission 2026 क्लास 6 और 9 के लिए अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. ऑफिसियल नोटिफिकेशन मार्च के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।

क्लास 6 के लिए एडमिशन ज्यादातर प्राथमिकता के आधार पर होते हैं, जबकि क्लास 9 में लिखित एंट्रेंस टेस्ट देना जरूरी होता है। आवेदन करने के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in और kvsangathan.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अभिभावकों को सलाह है कि जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर फॉर्म भरें, क्योंकि सीटें सीमित हैं। क्लास 9 के लिए बच्चों को अभी से तैयारी शुरू कर देना चाहिए ताकि अच्छे नंबर लाकर एडमिशन सुनिश्चित किया जा सके।

Important Documents

अभिभावकों को KVS Admission 2026 के लिए निचे दिए गये डाक्यूमेंट्स तैयार करके रख लेना चाहिए,  जिससे आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े-

  • बच्चे की स्कैन की हुई फोटो (जेपीजी फॉर्मेट, अधिकतम 256 केबी)
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षण का दावा कर रहे हैं तो)
  • वर्दीधारी रक्षा कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो)
  • दादा-दादी की सेवा के आधार पर आवेदन करने पर रिश्ते का प्रमाण

How to fill KVS Admission Form 2026?

KVS Admission 2026 के लिए निचे दी गयी प्राक्रिया को फॉलो कर सकते है-

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर जाएं।
  2. वहां ‘New Registration’ पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही-सही भरें।
  3. बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि बिल्कुल वैसी ही भरें जैसी जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) में है।
  4. स्कूल का चुनाव करते समय ध्यान दें कि वह आपके घर के 5-8 किलोमीटर के दायरे में हो, ताकि बच्चे को आने-जाने में परेशानी न हो।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और ‘Submit’ बटन दबाने से पहले दो बार चेक करें।

Disclaimer:

यह आर्टिकल केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। KVS Admission 2026 से जुड़ी सभी तिथियां और नियम पिछले वर्षों के अनुभव और संभावित सूचनाओं पर आधारित हैं। आधिकारिक पुष्टि के लिए कृपया केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर नजर बनाए रखें और किसी भी आवेदन से पहले विभागीय नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। हम किसी भी प्रकार की त्रुटि या एडमिशन न होने की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *