RTE Rajasthan Lottery Result 2026: राजस्थान में RTE के तहत फ्री स्कूल एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों माता-पिता के लिए बड़ी खबर है। 12 मार्च 2026 को RTE राजस्थान ने ऑफिसियल रूप से लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन बच्चों के लिए आवेदन किया गया था, उनकी लॉटरी स्टेटस अब आसानी से ऑनलाइन चेक की जा सकती है। अभिभावक अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालकर ऑफिसियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर देख सकते हैं कि बच्चे का चयन हुआ है या नहीं। अगर लॉटरी में नाम आ गया है तो आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसका PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे स्कूल में दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।
RTE Rajasthan Lottery Result 2026: Overview
- Scheme Name: Rajasthan RTE Free Admission 2026
- Result Date: March 12, 2026
- Result Status : Released
- Official Website: rajpsp.nic.in
- Article: RTE Rajasthan Lottery Result 2026
Rajasthan Lottery Result 2026 Merit List PDF
राजस्थान सरकार ने Right to Education Act के तहत आरटीई प्रवेश लॉटरी 2026 का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया है। इस लॉटरी के माध्यम से निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए चयनित छात्रों की सूची की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने की। अब जिन अभिभावकों के बच्चों ने आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे ऑनलाइन मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उनके बच्चे का चयन हुआ है या नहीं। चयनित छात्रों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित स्कूल और विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा।
How to Check RTE Rajasthan Lottery Result 2026?
RTE Rajasthan Lottery Result 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते है-
- चरण 1. राजस्थान आरटीई प्रवेश पोर्टल https://rajpsp.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर, “RTE Rajasthan Lottery Result 2026” लिंक सर्च करें।
- चरण 3: आवेदन संख्या, बच्चे की जन्मतिथि और माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- चरण 4: चयनित उम्मीदवारों की राजस्थान आरटीई प्रवेश मेरिट सूची 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चरण 5: अपने बच्चे का नाम और आवंटित स्कूल जांचें।
- चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए आरटीई लॉटरी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
Important Documents
RTE Rajasthan Lottery Result 2026 में यदि आपके बच्चे का नाम मेरिट लिस्ट में है तो आपको नीचे दिए दस्तावेजों को जमा करना होगा-
- माता-पिता का एक वर्ष का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- बच्चे और माता-पिता दोनों का निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे की आयु का प्रमाण (आधार कार्ड / राशन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- यदि बच्चा अनाथ है, तो अनाथालय का प्रमाण पत्र
- यदि बच्चा दिव्यांग (विकलांग) है, तो विकलांगता प्रमाण पत्र
- यदि परिवार बीपीएल श्रेणी में है, तो बीपीएल कार्ड
What happens after the lottery?
लॉटरी में चयन होना प्रवेश प्रक्रिया का पहला महत्वपूर्ण कदम होता है, लेकिन इससे अपने-आप प्रवेश पक्का नहीं हो जाता। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आता है, उनके माता-पिता को तय समय के भीतर आवंटित स्कूल में जाकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। सबसे पहले 13 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच स्कूल में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना पड़ता है, जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और बीपीएल कार्ड आदि। सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही स्कूल पोर्टल पर प्रवेश की अंतिम पुष्टि करता है और बच्चे का एडमिशन स्कूल में हो जाता है.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न ऑफिसियल घोषणाओं और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। आरटीई प्रवेश लॉटरी परिणाम, तिथियों और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए Rajasthan Education Department की ऑफिसियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जारी नोटिस को देखें।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com