RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी दी है कि RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को 20 मार्च को जारी नहीं किया जाएगा।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में आने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही 12वीं के छात्रों का रिजल्ट भी लगभग इसी समय जारी हो सकता है। छात्र अपने नतीजे केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही चेक करें और किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा करने से बचें। जैसे ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा, आप अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते है.
RBSE 10th Result 2026: Overview
- Board Name: Board of Secondary Education, Rajasthan (RBSE)
- Exam Name: Class 10 (Secondary) Examination 2026
- Result Mode: Online (Official Website)
- Tentative Dates : Third or Fourth Week of March
- Official Website: rajeduboard.rajasthan.gov.in
- Article: RBSE 10th Result 2026
How many students took the exam this year?
इस साल राजस्थान में लगभग 11 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य के हजारों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और नियमों के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित की गयी. इतने सारे बच्चों का भविष्य अब कॉपियों में बंद है, जिसकी जांच अब अपने अंतिम चरण में है। जब इतने सारे बच्चे एक साथ परीक्षा देते हैं, तो कंपटीशन का अहसास भी होता है और एक साथ आगे बढ़ने का जज्बा भी।
How to Check RBSE 10th Result 2026?
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर बहुत ज्यादा लोड बढ़ जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं-
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको ‘News Update’ या ‘Results 2026’ का विकल्प दिखेगा.
- वहां ‘RBSE 10th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Roll Number भरें.
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका मार्कशीट आपके सामने होगी.
- आप चाहे तो ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट- आउट निकलवा सकते है.
- कक्षा 10वीं की ऑफिसियल मार्कशीट आपके स्कूल द्वारा दी जायेगी.
Important Details on Marksheet
RBSE 10th Result जारी होते ही अभ्यर्थी निचे दिए गये विवरणों को चेक कर सकते है-
- छात्र का नाम
- विषयवार अंक
- ग्रेड या डिवीजन
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति
- रोल नंबर
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर रिजल्ट आने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो या इंटरनेट ठीक से काम न करे, तो छात्र SMS की मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय एक खास SMS फॉर्मेट बताता है। छात्र उस फॉर्मेट में अपने मोबाइल से SMS भेजकर अपने नंबर के अनुसार मार्क्स की जानकारी सीधे अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं। इस तरीके से बिना इंटरनेट के भी आसानी से रिजल्ट की जानकारी मिल जाती है।
रिजल्ट के बाद अभ्यर्थी क्या करें?
10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं में स्ट्रीम चुननी होती है. छात्रों के पास साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स जैसे विकल्प होते हैं। हर छात्र को अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सही स्ट्रीम का चयन करना चाहिए। कई स्कूलों में स्ट्रीम का चयन छात्रों के अंकों के आधार पर किया जाता है, इसलिए अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को अपनी पसंद की स्ट्रीम मिलने की संभावना ज्यादा होती है। सही स्ट्रीम चुनना आगे के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
Disclaimer:
यह आर्टिकल छात्रों की जानकारी और सहायता के लिए लिखा गया है। RBSE 10th Result 2026 से जुड़ी तारीखें और सूचनाएं मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों पर आधारित हैं। हम किसी भी तरह के आधिकारिक दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। रिजल्ट की सटीक और पक्की जानकारी के लिए कृपया राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ही चेक करते रहें। किसी भी तकनीकी खराबी या गलत सूचना के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com