CBSE Scholarship 2026 | छात्राओं की लगी लॉटरी! पढ़ाई के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपये, यहाँ से तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन।

By | March 23, 2026
CBSE Scholarship 2026

CBSE Scholarship 2026: सीबीएसई ने बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए Single Girl Child Merit Scholarship (SGC Scholarship) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए है. यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को आर्थिक सहायता देना और परिवारों को प्रेरित करना है ताकि वे अपनी बेटियों को आगे तक पढ़ा सकें। अगर आप भी CBSE Scholarship 2026 या SGC Scholarship Apply Online के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

What is CBSE Scholarship 2026?

Single Girl Child Merit Scholarship सीबीएसई द्वारा शुरू की गई एक खास छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य पढ़ाई में अच्छी छात्राओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत कक्षा 10 पास करने के बाद जब छात्राएं कक्षा 11 और 12 में पढ़ाई करती हैं, तो उन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ इकलौती बेटी (Single Girl Child) ही नहीं, बल्कि जुड़वां बेटियां (Twin Girls) भी आवेदन कर सकती हैं, अगर परिवार में कोई अन्य भाई या बहन न हो। इस योजना का मकसद बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

CBSE Scholarship 2026: Overview

Scholarship Name:     CBSE Single Girl Child Merit Scholarship (SGC Scholarship)
Launched By:                Central Board of Secondary Education (CBSE)
Year:                                 2026
Beneficiaries:               Single Girl Child / Twin Girls (No other sibling)
Qualification:                    Minimum 70% marks in CBSE Class 10 Board Exam 2025
Current Class:                 Studying in Class 11 in a CBSE Affiliated School
Scholarship Amount:         ₹1000 per month
Official Website:             www.cbse.gov.in/cbsenew/scholar.htmlhttps://

Eligibility Criteria For CBSE Scholarship 2026?

CBSE Scholarship के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए पात्रता- मानदंड निर्धारित किये गये है जो निम्न- प्रकार है-

  1. छात्रा ने CBSE Class 10 Board Exam 2025 में कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हों.
  2. कक्षा 11 और 12 में पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस अधिकतम ₹3000 प्रति माह तक होनी चाहिए.
  3. NRI छात्रों के लिए फीस की सीमा ₹6000 प्रति माह तय की गई है.
  4. छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए.
  5. छात्रा वर्तमान में CBSE से संबद्ध (Affiliated) स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रही हो.
  6. कक्षा 10 के समय छात्रा की ट्यूशन फीस ₹2500 प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

इन सभी शर्तों को पूरा करने वाली छात्राएं CBSE SGC Scholarship 2026 के लिए आसानी से आवेदन कर सकती हैं और अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं.

How to Apply Online Apply For CBSE Scholarship 2026?

CBSE Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्राएं निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकती है-

  • चरण:01 सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • चरण:02 इसके बाद होम- पेज पर दिए गये Single Girl Child Scholarship 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • चरण:03 अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
  • चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी आव्हस्य्क जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरना होगा-
  • चरण:05 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
  • चरण:06   स्कूल से वेरिफिकेशन करवाना भी अनिवार्य है.
  • चरण:07 लास्ट में फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें.

स्कॉलरशिप राशि

CBSE Scholarship 2026 में चयनित छात्राओं को हर महीने ₹1000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह आर्थिक सहायता अधिकतम 2 साल तक, यानी कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई के दौरान मिलती है। सरकार यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ECS या NEFT के माध्यम से ट्रांसफर करती है, जिससे पैसा सुरक्षित और सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है। इससे छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिलती है और स्कॉलरशिप की प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी रहती है।

Disclaimer:

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और उपलब्ध नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले छात्राएं CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन अवश्य जांच लें। यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *