JNVST Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित JNVST 2026 परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है।नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर ऑनलाइन घोषित किया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन सूची में जिन छात्रों का नाम आया है, वे अब आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का मौका पा सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में से एक है, इसलिए इसमें प्रवेश पाने का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं।
The examination was held in December 2025
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए JNVST Phase-1 परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। जिन जिलों में किसी कारण से यह परीक्षा नहीं हो पाई, वहां Phase-2 परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Phase-1 का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में जारी किया जा सकता है, जबकि Phase-2 का परिणाम मई 2026 में आने की संभावना है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है.
JNVST Class 6 Result 2026: Overview
- Organization: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
- Exam Name : JNVST Class 6 Admission Test
- Result Mode: Online
- Official Website: navodaya.gov.in
- Result Status: Released
- Phase 1 Exam Date: 13 December 2025
- Phase 2 Exam Date: 11 April 2026
- Article: JNVST Class 6 Result 2026
JNVST Class 6 Result 2026: Cutoff
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा JNVST परीक्षा के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर की कटऑफ जारी नहीं की जाती। हर जिले में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर अलग-अलग कटऑफ तय की जाती है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 73% के आसपास (73–80 अंक) हो सकती है। वहीं OBC वर्ग के लिए करीब 69% (69–75 अंक), SC वर्ग के लिए लगभग 63% (63–68 अंक) और ST वर्ग के लिए करीब 58% (58–63 अंक) रहने की संभावना है। यह केवल संभावित आंकड़े हैं, असली कटऑफ जिले और सीटों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
How to Chack JNVST Class 6 Result 2026?
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, अभ्यर्थी निचे दिए गये आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है-
- सबसे पहले JNVST की ऑफिसियल वेबसाइट पर navodaya.gov.in जाए.
- होम पेज पर “Click here to view JNVST Class 6 Result 2026” पर क्लिक करें.
- उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- अब अपना Roll Number और Date of Birth सावधानी से भरें।
- नीचे दिए गए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक स्क्रीनशॉट ज़रूर ले लें!
Important Documents
NVST Class 6 Admission Process के लिए छात्रों के पास निचे दिए गये दस्तावेज आवश्यक रूप से होने चाहिए-
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र
Disclaimer
यह जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर दी गई है। रिजल्ट से संबंधित अंतिम और ऑफिसियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर ही विजिट करना चाहिए। जारी किये गये रिजल्ट की जाँच हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ही करें.

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com