Agniveer Vayu Vacancy 2026: 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन!

By | February 19, 2026
Agniveer Vayu Vacancy 2026:10वीं-12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन!

Agniveer Vayu Vacancy 2026 | अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और  इंडियन एयरफोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे है, तो आपके लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है। Agniveer Vayu Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह मौका उन सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुला है जो वायु सेना में आवश्यक सहायक भूमिकाओं के माध्यम से वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं और अपना करियर मजबूत करना चाहते हैं।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर गैर लड़ाकू (AGNIVEERVAYU NON-COMBATANT – INTAKE 02/2026) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को 23 फरवरी 2026 तक आवेदन र्पक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मॉड में होगी इसलिए अंतिम तक नोटिफिकेशन में दिए गये पते पर आवेदन फॉर्म जमा करवाना है. यदि आवेदन फॉर्म समय पर नही पहुँचा, तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

Agniveer Vayu Vacancy 2026: Post  Details

आईएएफ में अग्निवीर नॉन-कॉम्बैटेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय स्ट्रीम का चयन बहुत सावधानी से करना चाहिए। इस भर्ती में दो मुख्य स्ट्रीम हैं। मेहमाननवाज़ी स्ट्रीम में काम करने वाले उम्मीदवार खाना बनाना, रसोई का प्रबंधन, भोजन परोसना, बर्तनों का ध्यान रखना और भोजन की सुंदर प्रस्तुति के लिए जिम्मेदार होंगे। वहीं, गृह व्यवस्था स्ट्रीम में सफाई, बागवानी, रखरखाव, सिलाई, बाल काटना और चमड़े की मरम्मत जैसी जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी।

इस तरह, उम्मीदवार अपनी रुचि और कौशल के अनुसार स्ट्रीम चुन सकते हैं और भारतीय वायु सेना में नौकरी का अनुभव हासिल कर सकते हैं।

Agniveer Vayu Vacancy 2026: Eligibility

इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करने के लिए आवेदन कर रह है, तो आपको निचे दी गयी योग्यताओं को पूरा करना होगा-

Educational Qualification

Agniveer Vayu Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसकी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं पास होना अनिवार्य है.

Age Limit 

Agniveer Vayu Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने कर रहे उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए. इसके बाद या पहले जिन अभ्यर्थियों का जन्म हुआ है वे इस भर्ती के लिए आवेदन नही कर सकते है.

Physical fitness

उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से fit होना चाहिए। इसमें दौड़, ऊँचाई, वजन, चेस्ट आदि टेस्ट शामिल हैं।

Step to Apply For Agniveer Vayu Vacancy 2026?

इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया  आसान स्टेप्स में निचे दी गयी है-

  • चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट (https://careerairforce.gov.in/ )पर जाएँ.
  • चरण:02 फिर होम- पेज पर जारी किये गये नोतिफिकेशन पीडीऍफ़ से अपनी योग्यता की जाँच कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करलें.
  • चरण:03 आवेदन फर्म का प्रिंट- आउट निकलवा कर फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
  • चरण:04 फॉर्म के साथ जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अटेच कर दें.
  • चरण:05 अंत में, निर्धारित पते के साथ आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले इसके निर्धारित पते पर पहुँचा दें.

आवेदन फॉर्म भरने के लिए यहाँ से डाउनलोड करें.

जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें. 

Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2025:  Selection Process

इंडियन एयरफोर्स भर्ती  के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-

  • Phase I – Written Test
  • Phase II – Physical Fitness Test (PFT)
  • Phase III – Stream Suitability Test (SST)
  • Phase IV – Medical Examination

Agniveer Non-Combatant Salary 2026

अग्निपथ योजना के लिए अग्निवीर नॉन-कॉम्बैटेंट को साल-दर-साल अच्छा वेतन और फायदे मिलते हैं। पहले साल उनका मासिक पैकेज ₹30,000 होता है, जिसमें उन्हें हाथ में लगभग ₹21,000 मिलते हैं। दूसरे साल यह बढ़कर ₹33,000 (हाथ में ₹23,100) हो जाता है। तीसरे साल वेतन ₹36,500 (हाथ में ₹25,550) तक पहुँचता है। चौथे साल मासिक पैकेज ₹40,000 होता है और हाथ में ₹28,000 मिलते हैं।

इस तरह, अग्निवीर बनने से न सिर्फ अच्छी कमाई होती है, बल्कि हर साल वेतन में वृद्धि और अन्य फायदे भी मिलते हैं। यह नौकरी उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो देश की सेवा के साथ-साथ अपना करियर मजबूत करना चाहते हैं।

Disclaimer:

यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। अंतिम और official जानकारी के लिए हमेशा Agniveer Vayu की official website पर ही विजिट करें.  आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को हमेशा भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी में बदलाव या त्रुटि होने की संभावना हो सकती है। अंतिम निर्णय, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक स्रोत मान्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *