DRDO Recruitment 2026: भारत के सबसे प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान यानी DRDO का हिस्सा बनने के लिए DRDO Recruitment 2026 के लिए अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो देश की सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या गणित में डिग्री हासिल कर ली है, वे 27 फ़रवरी तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. यनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
DRDO Recruitment 2026: Vacancy Details
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 21 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी तय की गई है.
DRDO Recruitment 2026: Overview
- Recruitment Board: DRDO – Institute for Systems Studies and Analyses (ISSA)
- Post Name: Apprentice (Graduate & Technician)
- Last Date: 27 February 2026
- Qualification: B.E/B.Tech / M.Sc / Diploma
- Official Website: https://drdo.gov.in/drdo/
Education Qualification & Eligibility
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की अप्रेंटिस भर्ती में हर पद के लिए अलग योग्यता तय की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग) के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में BE/BTech या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। गणित या स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में MSc डिग्री चाहिए। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा अनिवार्य है। आवेदन से पहले अपनी योग्यता की जाँच अवश्य रूप से कर लें.
Age Limit
सरकारी नियमों के अनुसार, DRDO Recruitment 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।
Required Documents
DRDO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निचे दिए गये दस्तावेजो की आवश्यक होगी-
- 10th Certificate
- Category Certificate (if applicable)
- NATS Enrollment Number
- 12th Certificate
- Degree/Diploma Marksheet
How to Apply for DRDO Recruitment 2026?
DRDO Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ईमेल से स्वीकार किये जायेंगे-
- चरण:01 फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले डीआरडीओ द्वारा जारी विज्ञापन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- चरण:02 फॉर्म भरें: फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी विवरण सही तरीके से भरें।
- चरण:03 दस्तावेज़ संलग्न करें: सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों को स्व-सत्यापित करके फॉर्म में जोड़ें।
- चरण:04 स्कैन और भेजें: आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को स्कैन कर दी गई ईमेल आईडी पर भेज दें।
नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
Salary
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह राशि प्रशिक्षण अवधि के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थी सीखने के साथ-साथ अपना खर्च भी संभाल सकें। इससे युवाओं को अनुभव के साथ अच्छी वित्तीय मदद भी मिलेगी।
Disclaimer
यह जानकारी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा जारी अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित उपलब्ध विवरण के आधार पर प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. तिथि, योग्यता, पदों की संख्या या अन्य नियमों में बदलाव संभव है। किसी भी त्रुटि के लिए यह लेख जिम्मेदार नहीं होगा। सही और अद्यतन जानकारी के लिए केवल ऑफिसियल स्रोत पर ही भरोसा करें.

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com