Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना है। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अगर आपने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो आपके पास बहुत कम समय बचा है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो एक प्रतिष्ठित संस्थान में सम्मानजनक पद और अच्छी सैलरी के साथ काम करना चाहते हैं।
Delhi High Court Vacancy 2026: Overview
- Department Delhi High Court (DHC)
- Position Name Junior Judicial Assistant (JJA)
- Total Positions Various
- Job Type Government Job
- Last date to Apply 23 February 2026
Eligibility Criteria for Delhi High Court Vacancy 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों के लिए कुछ खास मापदंड तय किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:
Educational Qualification
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार की कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की गति कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी अनिवार्य है।
Age Limit
Delhi High Court Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु निर्धारित की गयी आयु सीमा के बीच होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
Application Fees
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित शुल्क निर्धारित किया गया है:
- General/OBC/EWS: Rs 600
- SC/ST/Divyang: Rs 300
How to Apply For Delhi High Court Vacancy 2026?
Delhi High Court Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की प्रकिया को निम्न चरणों में बताया गया है, जिसे आप फॉलो कर सकते है-
- सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Public Notices’ के तहत ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ “Apply Online for JJA Exam 2026” के लिंक को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।
आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Selection Process
Delhi High Court Vacancy 2026 में चयनित होने के लिए आपको चार मुख्य चरणों से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया आपकी योग्यता और कौशल को परखने के लिए बनाई गई है-
- Typing Test:
- Written Exam (Stage-1):
- Main Exam (Stage-2: Descriptive Exam):
- Interview:
Document Required
Delhi High Court Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निचे दिए गये दस्तावेजो की आवश्यकता होगी-
- Graduation Degree Certificate
- Age Proof
- Identity Card (Aadhaar, Voter ID)
- Caste Certificate (if applicable)
- Passport-size Photograph and Signature
Salary
दिल्ली उच्च न्यायालय में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर के पद पर चयनित उम्मीदवार ग्रुप ‘बी’ (गैर-राजपत्रित) श्रेणी में आते हैं। इस पद का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर-6 में तय किया गया है, जिसमें प्रारंभिक वेतन ₹35,400 से शुरू होकर ₹1,12,400 तक जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता भी दिया जाता है। इन सभी भत्तों को मिलाकर कुल वेतन अच्छा और स्थिर बन जाता है, जिससे यह नौकरी सुरक्षित और आकर्षक मानी जाती है।
Disclaimer
यह आर्टिकल Delhi High Court Vacancy 2026 से संबंधित जानकारी केवल सामान्य सूचना और मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई तिथियां, पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया तथा अन्य विवरण ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर किए गए हैं।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Delhi High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नियम, तिथियां या अन्य शर्तें समय-समय पर बदलने की सम्भावना है.

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com