SSC CHSL Final Answer Key 2026: सरकारी नौकरी SSC CHSL परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुसखबरी निकल कर आई है, जी हाँ , जो अभ्यर्थी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल ( SSC CHSL) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी फाइनल आंसर- की देख सकते है. SSC ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर टियर-1 एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है और इसी के साथ एक और यह खुशखबरी है की, कैंडिडेट्स के मार्क्स और उनकी रिस्पॉन्स शीट भी पोर्टल पर अपलोड कर दी है.
टियर-1 रिजल्ट पहले ही 27 फरवरी 2026 को जारी किया था. तब हर कैंडिडेट के मन में यह सवाल था कि उनके कितने नंबर आए कहा गलती हो गयी? तो कमीशन ने 19 मार्च 2026 को फाइनल आंसर-की रिलीज करने के साथ उनकी रिस्पॉन्स शीट भी पोर्टल पर अपलोड करने का फैसला लिया है.
SSC CHSL Final Answer Key 2026: Overview
- Name of Organization: Staff Selection Commission (SSC)
- Name of Examination: SSC CHSL (Tier-1) Exam 2025-26
- Answer Key: March 19, 2026)
- Official Website: ssc.gov.in
- Required Information: Registration ID and Password
SSC CHSL Final Answer Key 2026 Download Link
आयोग ने अपनी नई वेबसाइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया है।यह लिंक हमेशा के लिए खुला नहीं रहेगा। आप 19 मार्च 2026 से लेकर 09 अप्रैल 2026 की शाम तक ही अपने मार्क्स देख सकते हैं। इसके बाद लिंक को हटा दिया जाएगा, इसलिए देरी बिल्कुल न करें।
अगर आप सीधे लॉगिन पेज पर जाना चाहते हैं, तो आप ssc.gov.in पर जाकर अपने ‘Personal Dashboard’ में लॉगिन कर सकते हैं। वहाँ आपको SSC CHSL Scorecard 2026 का विकल्प मिल जाएगा। निचे आंसर- की डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी आंसर- की देख सकते है-
SSC CHSL Final Answer Key डाउनलोड करने के लिए दिए गये लिंक पर क्लिक करें- Click Here
Steps to Download SSC CHSL Final Answer Key 2026
अगर आपको अपना स्कोरकार्ड देखने में कोई परेशानी हो रही है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है-
- सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in को खोलें.
- होमपेज पर दाईं ओर आपको लॉगिन का बॉक्स दिखेगा। यहाँ अपनी Registration ID और Password डालें.
- लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर ‘Result/Marks’ वाले टैब पर क्लिक करें.
- ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025’ को चुनें.
- जैसे ही आप सबमिट बटन दबाएंगे, आपकी Final Answer Key और आपके प्राप्त अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
- भविष्य के लिए अपनी रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें.
How to calculate the provisional score from the answer key
अगर आप खुद से अपना स्कोर जोड़ना चाहते हैं, तो SSC का फॉर्मूला बहुत सीधा है। बस इन तीन बातों का ध्यान रखें-
सही उत्तर के लिए: आपको हर सही जवाब के लिए 2 अंक मिलते हैं।
गलत उत्तर के लिए: इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है, यानी हर गलत जवाब पर आपके 0.50 अंक काट लिए जाएंगे।
गणना का तरीका: * (कुल सही सवाल × 2) = कुल पॉजिटिव स्कोर
(कुल गलत सवाल × 0.50) = कुल नेगेटिव स्कोर
फाइनल स्कोर = पॉजिटिव स्कोर – नेगेटिव स्कोर
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रदान की गई है। SSC CHSL Final Answer Key 2026 से संबंधित सभी अपडेट, लिंक और विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम निर्णय से पहले Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी अनधिकृत लिंक या स्रोत पर भरोसा न करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स सुरक्षित रखें. किसी भी गलती के लिए लेखक की जिम्मेदारी नही होगी.

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com