SSC CHSL Result 2025-26 Out : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर SSC CHSL Tier 1 Result 2025-26 घोषित कर दिया है। यदि आपने भी एलडीसी (LDC), जेएसए (JSA) या डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए परीक्षा दी थी, तो अब आप अपना रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट पीडीएफ में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। जारी सूचना के अनुसार कुल 39,901 उम्मीदवारों को टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। टियर 2 परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
SSC CHSL Result 2025-26 Out
Staff Selection Commission ने एसएससी सीएचएसएल 2025-26 भर्ती के लिए 30.69 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11,07,975 अभ्यर्थी प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हुए। अब विभाग ने टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें चयनित हुए उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें पहले सत्र में वस्तुनिष्ठ परीक्षा और दूसरे सत्र में कौशल/टाइपिंग टेस्ट होगा।टियर 2 परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा.
SSC CHSL Result 2025-26: Hightlights
- Exam Name SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level)
- Conducting Body: Staff Selection Commission (SSC)
- Tier 1 Exam Dates: 12th to 30th November 2025
- Result Status: Released
- Result Date: 27 February 2026
- Official Website www.ssc.gov.in
How to Download SSC CHSL Result?
SSC CHSL Result डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गये चरणों को फॉलो करें-
- सबसे पहले एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
- इसके बाद आपको विभिन्न परीक्षाओं के विकल्प मिलेंगे, जिनमें से ‘CHSL’ का चयन करें।
- “Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 – List of Candidates Qualified for Tier 2” के सामने दिए गए ‘Click Here’ पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुलने के बाद अपने कीबोर्ड पर ‘Ctrl+F’ दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम लिखकर सर्च करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो भविष्य के लिए इस फाइल को सेव कर लें।
SSC CHSL Merit List 2026 PDF Download
एसएससी द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में उन सभी सफल उम्मीदवारों के नाम हैं जो अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। यह पीडीएफ फाइल केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है। इस लिस्ट में आपका स्थान आपके द्वारा टियर 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया गया है।
आयोग जल्द ही उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक (Individual Marks) और फाइनल आंसर की (Final Answer Key) भी पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिसे आप लॉगिन करके देख सकेंगे।
SSC CHSL Result 2025 PDF Download Links
Staff Selection Commission की ऑफिसियल वेबसाइट पर SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2025 की पीडीएफ डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो चुकी है। एलडीसी, जेएसए और डीईओ पदों के लिए जारी तीनों श्रेणियों की रिजल्ट फाइलें उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी संबंधित पीडीएफ खोलकर रोल नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए पीडीएफ को सेव जरूर कर लें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए SSC CHSL Result 2025 PDF दोएन्लोअद करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.
{मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here}
Disclaimer:
यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। SSC CHSL Result 2025-26 से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएँ, तिथियाँ और चयन प्रक्रिया की शर्तें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिसियलवेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होंगी। हम किसी भी त्रुटि, बदलाव या अपडेट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट, कट-ऑफ और अन्य विवरण केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही सत्यापित करें।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com