UP Board Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुई थीं और अब सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। कॉपियों की जांच 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद टॉपर्स की जांच और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी, फिर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल की शुरुआत में जारी किया जा सकता है. छात्रों को सलाह है कि वे केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही अपडेट देखें और किसी भी अफवाह से दूर रहें.
UP Board Result 2026 : Overview
- Board Name: Uttar Pradesh Board of Secondary Education (UPMSP)
- Examination Dates: February 18 to March 12, 2026
- Copy Evaluation Begins: March 18, 2026
- Evaluation Completion Target: By April 1, 2026
- Tentative Result Date: April 20, 2026 (Estimated)
- Official Website: upresults.nic.in / upmsp.edu.in
- Other News: Click Here
UP Board Ka Result Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अपडेट यह है कि पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार कॉपियों की जांच पूरी होने के लगभग 15-20 दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाता है। इसी आधार पर इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच आने की संभावना है। पिछले साल यानी 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था। छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट सिर्फ ऑफिसियल वेबसाइट पर ही चेक करें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें।
UPMSP 10th, 12th Result Date and Time
अब बात करते हैं उस तारीख की जिसका आप सभी को इंतजार है। वैसे तो बोर्ड ने अभी तक कोई ‘ऑफिसियल’ तारीख नहीं बताई है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड्स को देखें तो कॉपियां चेक होने के 15 से 20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।
सूत्रों की मानें तो UP Board Result 2026 अप्रैल के तीसरे हफ्ते में, यानी 20 अप्रैल 2026 के आसपास जारी होने की पूरी संभावना है। समय की बात करें तो अक्सर बोर्ड दोपहर 1:30 बजे या 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का ऐलान करता है।
UP Board Result Date 2026 : Download Link
जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपको सही Download Link पता होना चाहिए। आप अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे-
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
इसके अलावा, अगर इंटरनेट न चल रहा हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बस अपने फोन में UP10 <Space> RollNumber लिखकर 56263 पर भेज दें.
How to check UP Board Result 2026
अपना रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले up Board की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको ‘UP Board High School (Class X) Result 2026’ या ‘Intermediate (Class XII) Result 2026’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना 10 अंकों का रोल नंबर और (इंटरमीडिएट के लिए) स्कूल कोड डालें जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होगा।
- स्क्रीन पर दिख रहे कोड को बॉक्स में भरें।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपकी मार्कशीट आपके सामने होगी।
- आप चाहे तो मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है.
यूपी बोर्ड में इस बार मिलेगी हाईटेक मार्कशीट
इस साल यूपी बोर्ड छात्रों को नई हाईटेक मार्कशीट देने जा रहा है, जिसमें 16 खास सुरक्षा फीचर्स होंगे। इसमें रेनबो प्रिंटिंग और विशेष वॉटरमार्क शामिल हैं, जो मार्कशीट को फर्जी बनाने से रोकेंगे। यह मार्कशीट मजबूत मटेरियल से बनी होगी, पानी और फटने से सुरक्षित रहेगी और इसका साइज A4 होगा। नई तकनीक के कारण अब फर्जी मार्कशीट बनाना लगभग असंभव हो जाएगा, जिससे छात्रों को सही और सुरक्षित प्रमाणपत्र मिलेगा।
Disclaimer:
यह जानकारी केवल छात्रों और अभ्यर्थियों की सुविधा और जागरूकता के लिए दी गई है। UP Board Result 2026 से जुड़ी सभी आधिकारिक अपडेट के लिए केवल उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत लिंक पर भरोसा न करें।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com