UPSC CMS Recruitment 2026: जिन अभ्यर्थियों ने MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनके लिए एक खुशखबरी निकल कर आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Combined Medical Services Examination (CMS) 2026 के लिए 1358 पदों पर बम्पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यदि आप देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में डॉक्टर के रूप काम करना चाहते है, तो यह आपके पास बेहतरीन अवसर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है, वो 31 मार्च 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
UPSC CMS Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: Union Public Service Commission (UPSC)
- Exam Name: Combined Medical Services (CMS) 2026
- Total Vacancy: 1,358
- Post Name: General Duty Medical Officers, Assistant Divisional Medical Officers, and Medical Officers
- Job Category: Central Government Jobs
- Registration: 11th to 31st March 2026
- Official Website upsc.gov.in
UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
यूपीएससी की संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा उन युवाओं के लिए आयोजित की जाती है जो सरकारी डॉक्टर बनना चाहते हैं। देशभर के हजारों उम्मीदवार हर साल इस परीक्षा में भाग लेते हैं। UPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार यह परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है, जो कुल 500 अंकों की होती है। इसके बाद दूसरे चरण में पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाता है, जो 100 अंकों का होता है। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति का अवसर मिलता है।
Important Dates
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो Combined Medical Services Examination के लिए आवेदन करना चाहते है, उन्हें आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखना चाहिए.
- Application Start: 11th March 2026
- Last Date to Apply: 31st March 2026 (6 pm)
- UPSC CMS Exam Date: 2nd August 2026
UPSC CMS Recruitment 2026: Vacancy Details
UPSC Medical Officer के लिए कुल 1358 पदों पर भर्ती निकाली गयी है.इनमें सबसे अधिक 864 पद केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 450 पद, नई दिल्ली नगर परिषद में 14 पद और दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 30 पद शामिल हैं। इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को देश की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने का अवसर मिलेगा।
Eligibility Criteria For UPSC CMS Recruitment 2026
यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा-
Education Qualification
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS Degree होनी चाहिए। यदि आप अभी MBBS के अंतिम वर्ष (Final Year) में हैं और परीक्षा दे चुके हैं, तो भी आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Selection Process
UPSC CMS Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया में निचे दिए गये चरण शामिल है-
- चरण 1: Computer Based Exam
- चरण 2: Personality Test/Interview
How to Apply For UPSC Combined Medical Service Examination 2026?
UPSC Combined Medical Service Examination 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-
- सबसे पहले UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अगर आपने पहले कभी UPSC का फॉर्म नहीं भरा है, तो अपना One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- “Latest Notification” में जाकर CMS 2026 के लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र (Aadhar Card) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
{ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिए गये लिंक पर क्लिक करें- Click Here}
Disclaimer
यह Article केवल उम्मीदवारों की जानकारी और सहायता के लिए लिखा गया है। भर्ती से जुड़ी किसी भी आधिकारिक सूचना, नियमों में बदलाव या अंतिम निर्णय के लिए कृपया केवल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ही भरोसा करें। हम किसी भी अनजाने में हुई तकनीकी गलती या जानकारी के बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com