UPSC CSE Recruitment 2026: ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका, जानें पात्रता और 24 फरवरी से पहले फॉर्म भरने का तरीका।

By | February 24, 2026
UPSC CSE Recruitment

UPSC CSE Recruitment 2026: अगर आपका सपना एक आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का  है, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2026 के लिए सिविल सेवा परीक्षा का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस बार कुल 933 पदों पर भर्ती की जायेगी. यदि आपने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। याद रखें, आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है। यह भर्ती परीक्षा Union Public Service Commission (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, विदेश सेवा सहित कई उच्च पदों पर नियुक्ति की जाती है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी  नहीं की आज ही आवेदन फॉर्म जल्दी भरें.

UPSC CSE Recruitment 2026: Important Dates

UPSC CSE Recruitment के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फ़रवरी है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें-

Notification release date: 4 February 2026
Application Start: 4 February  2026
Last date to apply: 24 February 2026
Preliminary exam date:31 May 2026

Eligibility Criteria for UPSC CSE Recruitment 2026

UPSC CSE Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निचे  दिए गये पात्रता- मानदंडो को पूरा करना होगा-

Educational Qualification

  • उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष (Final Year) में हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

Age Limit

UPSC CSE Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के बीच में होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • Minimum age: 21 years
  • Maximum age: 32 years (for general category)

Number of Attempts

UPSC CSE Recruitment 2026 में प्रयासों की संख्या हर श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह जानकारी अवश्य जान लेनी चाहिए। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 6 बार परीक्षा देने की अनुमति होती है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 9 बार तक प्रयास कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रयासों की कोई निश्चित सीमा नहीं रखी गई है, वे आयु सीमा के भीतर जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं।

Application Fees

आवेदन करते समय आपको निचे दिए शुल्क का भुगतान करना होगा-

  • General/OBC/EWS: Rs. 100
  • Women/SC/ST/Divyang: No fee (free)

Selection Process

यूपीएससी की यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-

  • Preliminary Examination
  • Main Examination
  • Interview

How to Apply For UPSC CSE Recruitment 2026?

UPSC CSE Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दिए चरणों में बताई गयी अभ्यर्थी 24 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें-

  • Step 1: सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: वहां “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • Step 3: पंजीकरण के बाद अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Step 4: ‘Latest Notification’ टैब में जाकर UPSC CSE 2026 के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • Step 5: अपनी फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र (Aadhaar/Voter ID) को सही साइज में अपलोड करें।
  • Step 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • Step 7: भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

24 फरवरी तक आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें. 

 UPSC Notification 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे. 

Disclaimer

यह लेख UPSC CSE Recruitment 2026 से संबंधित उपलब्ध जानकारी और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई तिथियां, पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Union Public Service Commission की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि दी गई जानकारी सही और अद्यतन हो, फिर भी किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या असंगति के लिए यह लेख जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *