Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 | अग्निवीर SSR और MR पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज ही देखें पूरी जानकारी!

By | March 14, 2026
Indian Navy Agniveer Recruitment

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: क्या आपका सपना भारतीय नौसेना (Indian Navy) का हिस्सा बनकर समुद्र की लहरों पर देश की सेवा करना है? तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (Agniveer) के तहत अग्निवीर एसएसआर, अग्निवीर एमआर और एसएसएस (मेडिकल) नाविक पदों के लिए भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Indian Navy Agniveer Recruitment की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें देश भर के 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो गयी है, इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी  6 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. परीक्षा मई 2026 में होने की संभावना है और रिजल्ट जून 2026 में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: Who Can Apply

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जो निचे दी गयी योग्यताओं को पूरा करते है-

Educational Qualification

  • Agniveer (SSR): इस पद के लिए आपका 12वीं (10+2) पास होना जरूरी है। आपके पास मैथ और फिजिक्स विषय होना अनिवार्य है, साथ ही केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना चाहिए।
  • Agniveer (MR): इसके लिए योग्यता बहुत ही सरल है। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

Age Limit

उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तारीखें शामिल हैं)। सरल भाषा में कहें तो आवेदन के समय आपकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

Selection Process

Indian Navy की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें उम्मीदवारों को Indian Navy Entrance Test (INET) 2026 देना होगा, जो एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है और इसके मई 2026 में आयोजित होने की संभावना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दुसरे चरण के लिए शारीरिक फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए शामिल होना होगा-

Training and excellent salary

इंडियन नेवी में चयन होने के बाद देश सेवा के साथ एक बेहतरीन भविष्य की गारंटी भी मिलती है।

कहाँ होगी ट्रेनिंग (Indian Navy Agniveer Recruitment)

चुने गए सभी उम्मीदवारों को ओडिशा के INS चिल्का में बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी। 2027 के पहले बैच की ट्रेनिंग दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

कितनी मिलेगी सैलरी

SSR (मेडिकल) वालों को ट्रेनिंग के दौरान 14,600 रुपये का वजीफा (Stipend) मिलेगा। ट्रेनिंग के बाद उनका वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपये के बीच होगा, साथ ही 5,200 रुपये का मिलिट्री सर्विस पे (MSP) और महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

रिटायरमेंट पर बड़ा फायदा (Indian Navy Agniveer Recruitment)

4 साल की सेवा पूरी करने के बाद, आपको 11.71 लाख रुपये की ‘सेवा निधि’ राशि मिलेगी, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

बीमा सुरक्षा: ड्यूटी के दौरान सभी अग्निवीरों को 48 लाख रुपये के जीवन बीमा की सुविधा मुफ्त दी जाती है।

(Notification PDF डाउनलोड करने क एलिए दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SSR< MR< SSR Medical )

How to Apply For Indian Navy Agniveer Recruitment 2026?

Indian Navy Agniveer Recruitment के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे-

  • सबसे पहले नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको ‘Candidate Login’ या ‘Apply Online’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहली बार आए हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करें।
  • इसके बाद अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता और पढ़ाई की डिटेल्स भरें।
  • अपने ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents) और फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार दोबारा चेक करें और सबमिट बटन दबा दें।
  • भविष्य के सन्दर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए लिखा गया है। भर्ती से जुड़ी सटीक तारीखों और नियमों के लिए कृपया भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। हम किसी भी तरह की भर्ती की गारंटी नहीं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *