SSC GD New Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में से एक एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर इस समय केवल एक ही चर्चा है कि
आखिर स्थगित हुई परीक्षा अब दोबारा कब आयोजित की जाएगी। अगर आप भी उन अभ्यर्थियों में से हैं जिन्होंने दिन-रात एक करके इस परीक्षा के लिए मेहनत की थी. पहले यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, इसलिए कई अभ्यर्थी अपनी तैयारी उसी हिसाब से पूरी कर चुके थे। अब वे नई परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
SSC GD New Exam Date 2026: Overview
- Department Name: Staff Selection Commission (SSC)
- Post Name: GD Constable (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF)
- Total Number of Posts: 25,487
- Original Exam Date: Commencing from February 23, 2026
- New Exam Date: Tentative
- Official Website: ssc.gov.in
SSC GD Constable 2026 Revised Exam Date
ताजा जानकारी के अनुसार, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही SSC GD Revised Exam Date 2026 जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि नई परीक्षा अप्रैल 2026 के शुरुआती हफ्तों में आयोजित हो सकती है। हालांकि अभी तक आयोग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। इस बीच सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपनी तैयारी पर ध्यान बनाए रखें और समय-समय पर ऑफिसियल वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई जरूरी अपडेट आपसे छूट न जाए।
Why Was SSC GD Exam 2026 Cancelled?
बहुत से उम्मीदवार इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर इतनी बड़ी परीक्षा को स्थगित क्यों किया गया। इसके पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आए हैं। पहला कारण तकनीकी सर्वर में आई खामी बताया जा रहा है, जिससे परीक्षा के दौरान डेटा लीक होने या सिस्टम धीमा होने का खतरा था। दूसरा कारण कुछ राज्यों में होने वाले स्थानीय चुनाव और प्रशासनिक व्यस्तता को माना जा रहा है। एसएससी हमेशा से अपनी परीक्षाओं की निष्पक्षता के लिए जाना जाता है, इसलिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को खत्म करने के लिए आयोग ने परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
SSC GD Exam Slot Booking 2026
महत्वपूर्ण अपडेट के अनुसार SSC GD Constable Recruitment Exam 2026 में इस बार उम्मीदवारों को Self Slot Booking की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि अभ्यर्थी अपनी पसंद से परीक्षा की तारीख या केंद्र का चयन नहीं कर पाएंगे। आयोग ही सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की शिफ्ट और सेंटर तय करेगा, और उसी के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
Exam City Slip और Admit Card
SSC GD 2026 परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए दो जरूरी दस्तावेज जारी किए जाएंगे, जिनकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। सबसे पहले Exam City Slip जारी होगी, जो आमतौर पर परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले आती है। इससे अभ्यर्थियों को पहले ही पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
Admit Card या Hall Ticket परीक्षा से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जा सकता है.
How to Download SSC GD Constable Admit Card 2026?
SSC GD Admit Card जारी होने के बाद अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है-
- सबसे पहले SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, अपना संबंधित SSC रीजन चुनें।
- SSC GD Constable 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र में जाने के लिए इसका प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Disclaimer:
यह आर्टिकल SSC GD New Exam Date 2026 से संबंधित विभिन्न स्रोतों, समाचार अपडेट और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई परीक्षा तिथि और अन्य विवरण संभावित (tentative) हैं, क्योंकि अभी तक कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है, इसकी सटीकता के लिए अंतिम जिम्मेदारी ऑफिसियल सूचना की ही होगी।

My name is Tanishka and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Tanishka ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 3.5 years of experiance with rclimbing.com